फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः कावड़ियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखेगी सरकार, सीएम ने दिए निर्देश

Wed, 01 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कावड़ यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कावड़ यात्रा के आगाज केसाथ हरियाणा ने भी कावड़ियों की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को सीएम मनोहर लाल ने सभी जिलों के डीसी व एसपी ने इस बाबत वीडियो कांफ्रेसिंग की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा की शुरूआत होने वाली है और इसका पहला जत्था जल्द ही राज्य में प्रवेश करने वाला है। इसलिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारी अपनी पूरी तैयारी रखें,  ताकि इस उत्सव के दिनों के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिव रात्रि के दिन सभी शिव भक्त मंदिर में जल चढाते हैं और शिव रात्रि के उत्सव तक सभी अधिकारी इस आयोजन के लिए एक समय सारिणी बनाएं। उन्होंने कहा कि इस दौरान कानून व्यवस्था, मेडिकल की सुविधा, जल की सुविधा, शौचालयों की सुविधा के साथ-साथ बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं के निदान के लिए भी सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में व्यवस्था करनी होगी। साथ ही कावड़ यात्रा के दौरान यातायात की व्यवस्था के साथ-साथ कावड़ियों के जाने के रास्ते तय करें।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था के लिए पुलिस, मेडिकल व सिविल साइड से एक-एक नोडल अफसर नियुक्त किया जाए। बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कावड़ यात्रा के संबंध में कहा कि पानीपत में कावड़ियों का भारी प्रवेश होता है, लिहाजा  वहां कावड़ियों को स्वागत किया जाना चाहिए। इस दौरान हरियाणा पुलिस की पैट्रोलिंग व मैडीकल वैन भी उनके साथ वहां पर रहनी चाहिए।

 उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फिरोजपुर झिरका के मंदिर में मेव व हिन्दू दोनों ही धर्मों के लोग कावड़ को चढाते हैं इसलिए वहां पर कानून व्यवस्था के लिहाज से विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा कि कावड़ यात्रा से संबंधित  हरियाणा के अफसरों की  उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी हैं जिसमें इस यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करवाने के लिए विभिन्न निर्णय लिए गए हैं और अधीकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें