हरियाणा के स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में सड़ा अनाज और एक्सपायरी डेट का दूध वितरित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश सरकार ने जारी किए हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले सामने आने पर सरकार ने यह सख्त रुख अपनाया है। निदेशक मौलिक शिक्षा ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के निर्देशों पर कोरोना महामारी के बाद मार्च 2020 से स्कूली बच्चों को सूखा राशन और दूध पाउडर स्कूल शिक्षा विभाग घर-घर जाकर वितरित करवा रहा है।