फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना में रोडवेज को हुए घाटे की भरपाई करेगी सरकार, दो साल में 2100 करोड़ का हुआ है घाटा

Thu, 01 Jul 2021 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना ने आर्थिक तौर पर रोडवेज की भी कमर तोड़ी है। बावजूद इसके रोडवेज ने आम आदमी को गंतव्य स्थल पर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। सामाजिक दायित्व निभाने में भी रोडवेज पीछे नहीं रहा। यह कमाई का साधन नहीं है, इसलिए इसका घाटा सरकार अपने ऊपर लेगी।
 
विज्ञापन
परिवहन मंत्री मूलचंद। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने रोडवेज को बड़ी राहत दी है। कोरोना के कारण दो साल में हुए घाटे की भरपाई सरकारी कोष से होगी। कोरोना की दोनों लहर में रोडवेज को 2100 करोड़ से अधिक की वित्तीय चपत लगी है। बीते वर्ष 1100 करोड़ का घाटा हुआ था तो इस बार कोरोना के कारण अब तक एक हजार करोड़ से अधिक की वित्तीय हानि हो चुकी है।

विज्ञापन


रोडवेज को कोरोना के दौरान हुए घाटे को वहन करने को लेकर अभी तक ऊहापोह की स्थिति थी। सूत्रों के अनुसार परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले थे। उन्होंने रोडवेज की वित्तीय स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री को बताया था। जिस पर उन्होंने कोरोना के दौरान दो वर्ष में हुए घाटे को सरकारी कोष से पूरा करने की हामी भर दी।


रोडवेज में टिकटों के फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए परिवहन विभाग जल्दी ई-टिकटिंग शुरू करने जा रहा है। 29 जून को चंडीगढ़ में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में ई-टिकटिंग प्रोजेक्ट का एजेंडा आया था, लेकिन प्रोजेक्ट के मसौदे पर कुछ सवाल खड़े होने के कारण मंजूरी नहीं दी जा सकी। दोबारा जल्दी होने वाली हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में इसे लाकर स्वीकृति दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को ई-टिकटिंग प्रोजेक्ट के प्रस्ताव की त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दे दिए हैं। मूल चंद शर्मा ने कहा कि कोरोना ने आर्थिक तौर पर रोडवेज की भी कमर तोड़ी है। बावजूद इसके रोडवेज ने आम आदमी को गंतव्य स्थल पर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। सामाजिक दायित्व निभाने में भी रोडवेज पीछे नहीं रहा। यह कमाई का साधन नहीं है, इसलिए इसका घाटा सरकार अपने ऊपर लेगी।

ई-टिकटिंग के बाद नहीं चलेगा कोई रौब
परिवहन मंत्री ने बताया कि अभी तक रोडवेज की बसों में अनेक श्रेणी के लोग धौंस दिखाकर बिना पास, बिना टिकट भी यात्रा करते हैं। कंडक्टर उनका रौब देखकर टिकट नहीं काट पाते। ई-टिकटिंग शुरू होने पर यह सब बंद हो जाएगा। चूंकि, ई-टिकट में कर्मचारी का पास नंबर भरना जरूरी होगा। बिना पास दिखाए या नंबर बताए कोई भी बिना टिकट यात्रा नहीं कर सकेगा। इससे भी रोडवेज की रोजाना आय में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें