फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा: नए भवन के लिए हरियाणा सरकार ने मांगी जमीन, चंडीगढ़ प्रशासन को पंचकूला में जगह  की पेशकश

Sat, 19 Nov 2022 10:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने जमीन के बदले जमीन देने का फैसला किया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पंचकूला के सेक्टर-7 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में मौजूद दस एकड़ जमीन को चंडीगढ़ प्रशासन के साथ अदला-बदली के लिए सबसे उपयुक्त पाया है।
विज्ञापन
manohar lal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने नए विधानसभा भवन के लिए कवायद तेज कर दी है। सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को पंचकूला में दस एकड़ जमीन के बदले जमीन मुहैया करवाने की पेशकश की है। साथ ही कहा है कि पंजाब को भी चंडीगढ़ में जमीन देने पर हरियाणा को कोई आपत्ति नहीं है। बुधवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार को पत्र भी लिख चुके हैं।

विज्ञापन


शनिवार को विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने चंडीगढ़ प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ में दस एकड़ जमीन उपलब्ध करवाएं, उसके बदले पंचकूला एमसीडी सेक्टर-7 में दस एकड़ जमीन दी जाएगी। मुख्य सचिव की तरफ से लिखे पत्र पर भी गुप्ता की पुरोहित से बातचीत हुई। गुप्ता ने राज्यपाल से विधानसभा के लिए जल्द जमीन देने का आग्रह किया। पुरोहित ने कहा कि जल्दी इस पर विचार किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि जून 2022 में वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधानसभा के नए भवन के लिए चिह्नित जगह का दौरा कर चुके हैं। उस समय जमीन के बदले जमीन या 550 करोड़ रुपये देने पर सहमति बनी थी।

जमीन के बदले जमीन
हरियाणा सरकार ने जमीन के बदले जमीन देने का फैसला किया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पंचकूला के सेक्टर-7 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में मौजूद दस एकड़ जमीन को चंडीगढ़ प्रशासन के साथ अदला-बदली के लिए सबसे उपयुक्त पाया है। यह जमीन चंडीगढ़ आईटी पार्क से पंचकूला के सकेतड़ी गांव के लिए बनाई जाने वाली साठ मीटर सड़क के बिलकुल साथ सटी है। इसलिए उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक से जल्दी जमीन मुहैया कराने का आग्रह किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हरियाणा को चंडीगढ़ में विधानसभा भवन के लिए जमीन देने की हरी झंडी दे चुके हैं। हालांकि, पंजाब सरकार के मंत्रियों ने उस समय आपत्ति जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें