चंडीगढ़। कूच बिहार ट्रॉफी की शनिवार को सेक्टर -16 क्रिकेट स्टेडियम में शुरुआत हुई। पहले दिन चंडीगढ़ और तमिलनाडु के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में आठ विकेट पर 262 रन बना लिए हैं। टीम से आंद्रे सिद्धार्थ की 82 रनों की नाबाद पारी खेली। अन्य खिलाड़ी अरुण कुमार (31) रन, मोहम्मद अली (28) रन, कप्तान बद्रीनाथ (29) रन और दीयाक्ष (25) रन बनाए। चंडीगढ़ के गेंदबाज में आर्यन दुग्गल 27 रन देकर 2 विकेट, पारस ने 55 रन देकर 2 विकेट और नील ने 70 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
डोमेस्टिक क्रिकेट के विस्तार पर हुई चर्चा
कूच बिहार ट्रॉफी मैच के पहले दिन यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने स्टेडियम में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के शिवकुमार और टीम मैनेजर प्रशांथ के साथ मुलाकात कर डोमेस्टिक क्रिकेट पर विस्तार की चर्चा की। टंडन ने गत तीन वर्ष पूर्व अस्तित्व मे आई यूटीसीए की उपलब्धियों को बताया। वहीं शिवराज ने भी लगभग 90 वर्ष पूर्व 1932 में गठित मद्रास क्रिकेट एसोसिएशन से टीएनसीए के क्रिकेट इतिहास से अवगत करवाया।