फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 90 डीएसपी ट्रांसफर, सरकार ने जारी किए तबादला आदेश

Fri, 11 Mar 2022 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर 90 डीएसपी को ट्रांसफर कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को 90 एचपीएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। इनके तबादला व नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। 26 नव पदोन्नत एचपीएस को भी तैनाती मिली गई है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मंजूरी के बाद नियुक्ति व तबादला आदेश जारी हुए हैं। 

विज्ञापन


छह डीएसपी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें भी स्टेशन आवंटित कर दिया गया है। पंचकूला में तैनात डीएसपी स्टेट क्राइम ब्रांच विवेक कुंडू को बदलकर रोहतक में डीएसपी लगाया है। डीएसपी यातायात पंचकूला रमेश गुलिया को डीएसपी कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। डीएसपी पंचकूला उमेद सिंह को डीएसपी हरियाणा मानवाधिकार आयोग लगाया गया है। 

एसीपी पंचकूला सतीश कुमार डीएसपी हांसी का जिम्मा संभालेंगे। इंस्पेक्टर से पदोन्नत हुए शमशेर सिंह को डीएसपी पंचकूला मुख्यालय के पद पर नियुक्ति दी गई है। डीएसपी गुहला किशोरी लाल को एसीपी पंचकूला लगाया है। राजकुमार व सुरेंद्र सिंह भी पंचकूला में एसीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें