फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में जल्द बंद होगा इंटरव्यू

Fri, 08 Sep 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal Khattar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा सरकार नौकरियों में साक्षात्कार सिस्टम बंद करने तैयारी में है। दिल्ली मेें मंत्री समूह की बैठक में आंशिक तौर पर यह निर्णय हो चुका है। कभी भी सरकार इसकी अधिकारिक घोषणा कर सकती है। शुरुआती दौर में ग्रुप बी, सी और डी श्रेणी की भर्तियों में यह सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ भाजपा शासित राज्यों में वहां की सरकारें पहले ही यह निर्णय ले चुकी हैं। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी यह फार्मूला लागू कर दिया है। हरियाणा में मनोहर सरकार चुनाव से पहले यह दिखाना चाहती है कि हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो गई है, जिसके दम पर सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन का चेहरा आगे करेगी।

दिल्ली के हरियाणा भवन में मंगलवार देर रात हुई मंत्री समूह की बैठक में कई अन्य चर्चा भी की गई। सरकार में यह सुगबुगाहट लंबे समय से चल थी, लेकिन ग्रुप डी की नौकरियों को लेकर मंत्री-विधायकों में सहमति नहीं बन पाई थी। विधायक और मंत्री ग्रुप डी की भर्तियों में अपने चहेतों को फिट करने की आस संजोए बैठे, थे जो कि अब संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अपने सार्वजनिक भाषणों में यह बात पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने नौकरी के लिए बिचौलिया सिस्टम पूरी तरह से खत्म कर दिया है। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि पूर्व की सरकार में चलने वाला पर्ची सिस्टम वर्तमान सरकार में बिल्कुल नहीं चलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को कहा है कि वे कष्ट निवारण समिति की बैठकों में उन विधानसभा क्षेत्रों की समस्याआें पर भी गौर करें, जहां पर हमारी पार्टी के विधायक नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें