फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंचों की ताकत बढ़ी, अब गांवों में कोटे से करवा सकेंगे 20 लाख के काम

Fri, 07 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana Sarpanch - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा में अब सरपंचों की वित्तीय शक्तियां सरकार ने बढ़ा दी हैं। सरपंच अब पंचायत कोटे से बीस लाख रुपये तक के विकास कार्य करवा सकेंगे। सरकार ने उस प्रपत्र को भी रद्द करेगी, जिसमें उनकी वित्तीय शक्ति पांच लाख रुपये तक सीमित थी।
विज्ञापन


हरियाणा के पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि सरंपचों की मांग पर पांच लाख तक के कार्य सीमा वाली चिट्ठी को वापस ले लिया जाएगा और नए आदेशों के तहत अब 20 लाख तक के कार्य सरपंच अपने स्तर पर करवा सकेंगे। पंचायत मंत्री ने बताया कि पिछली सरकार में सरपंचों को अपने स्तर पर दस लाख तक के काम करवाने की पावर दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी वित्तीय शक्तियां दोगुनी कर दी हैं ताकि गांवों को बढ़िया ढंग से विकास हो सके।

उल्लेखनीय है कि गांवों के सरपंच काफी दिनों से अपनी वित्तीय शक्तियों को बढ़ाने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे थे। पिछले दिनों कई सरपंच गुरुग्राम में भी पंचायत मंत्री से मिले थे, जहां मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि गांवों के विकास के लिए हरियाणा सरकार हमेशा अग्रणीय है और रहेगी। लिहाजा, उनकी मांग पर सकारात्मक रुख रखा जाएगा। इसी के चलते पंचायत मंत्री ने अब सरपंचों की वित्तीय पॉवर बीस लाख रुपये तक कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें