फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंची राखी सावंत, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

Fri, 07 Jul 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत वीरवार को लुधियाना की अदालत में चुपचाप पेश हो गई। हालांकि इस केस की तारीख सात जुलाई की तय है, लेकिन राखी एक दिन पहले ही अदालत पहुंच गई। वे बुर्का पहन कर आई और किसी को भी उनके आने की भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत ने राखी सावंत को जमानत देते हुए उसे एक-एक लाख रुपये के जमानती बांड की दो श्योरिटी भरने के आदेश दिए। राखी ने अपने वकील के माध्यम से जमानत की तमाम औपचारिकताएं पूरी की और अदालत में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। 

काबिलेजिक्र है कि अदालत ने राखी सावंत को आईपीसी की धारा 298 के तहत समन जारी किए थे, लेकिन वे लंबे अरसे तक अदालत में पेश नहीं हुईं। एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने राखी सावंत के खिलाफ भगवान वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर लुधियाना ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट कोर्ट में केस कर रखा है। नरेंद्र का आरोप है कि एक टीवी शो के दौरान राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें