फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में डीजल महंगा, 5 प्रतिशत बढ़ा वैट

Fri, 17 Jul 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से पेट्रो पदार्थों की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की कमी से राहत महसूस कर रही हरियाणा की जनता को वैट में इजाफे से झटका लगा है। हरियाणा सरकार ने राज्य में डीजल पर पांच प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है। लिहाजा राहत की उम्मीद से देख रही हरियाणा की जनता को अपनी जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन


अभी तक डीजल पर वैट की दर 11.5 प्रतिशत थी। इसमें पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अब यह बढ़ाकर 16.4 प्रतिशत हो गई है। ऐसे में पांच प्रतिशत सरचार्ज लगने के बाद डीजल पर वैट की कुल दर 17.22 प्रतिशत हो गई है।

पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा से पहले हरियाणा में पेट्रोल की कीमत 70 रुपये 88 पैसे प्रति लीटर थी।

कटौती के बाद अब हरियाणा में पेट्रोल 68 रुपये 33 पैसे प्रति लीटर उपलब्ध है। जबकि डीजल के दाम 50 रुपये 37 पैसे थे, जो लगभग दो रुपये की कटौती के बाद 48 रुपये के लगभग होने चाहिए थे, लेकिन राज्य सरकार की ओर से डीजल पर वैट की दर में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब डीजल के दाम 50 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की घोषणा पंद्रह जुलाई को की गई थी। पंद्रह जुलाई की देर रात ही हरियाणा सरकार ने डीजल पर वैट में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से वैट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पिछले कई दिनों से विचाराधीन था। अब इस पर सरकार ने अंतिम निर्णय दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें