प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने सरकार से अब भी वंचित रह गए स्कूलों को भी जल्दी एग्जिस्टिंग सूची में डालने की मांग की है। कुंडू ने कहा कि एग्जिस्टिंग व अस्थायी स्कूलों के लिए जमीन की शर्त को घटाकर स्थायी मान्यता दी जाए ताकि इनमें पढ़ने वाले लाखों बच्चों पर कोई आंच न आए। एग्जिस्टिंग स्कूलों की सूची में सबसे अधिक हिसार जिले के 50, सोनीपत के 36 स्कूल शामिल किए गए हैं।
संघ ने जताया सरकार का आभार
प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने सूची जारी करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास का आभार जताया है।
सूची में शामिल स्कूलों की जिला अनुसार सूची
जिला स्कूल
अंबाला 01
भिवानी 18
दादरी 01
फरीदाबाद 09
फतेहाबाद 04
गुरुग्राम 21
हिसार 50
झज्जर 02
जींद 11
कैथल 08
करनाल 23
कुरुक्षेत्र 18
पलवल 05
पंचकूला 03
पानीपत 09
रेवाड़ी 29
रोहतक 11
सिरसा 20
सोनीपत 36
यमुनानगर 10