फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, हरियाणा के कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

Thu, 30 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर, ह‌रियाणा के मुख्‍ययमंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने की तैयारी कर ली है। शीघ्र सरकार इस मामले में कमेटी का गठन कर सातवां वेतन आयोग देने की तैयारी शुरू कर देगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह कमेटी गठित की जाएगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार सातवां वेतन आयोग देगी।
विज्ञापन


सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र के मापदंड से राज्य सरकारों के मापदंड मेल नहीं खाते हैं। लिहाजा एक तय फार्मूले के तहत इन सिफारिशों का हल निकाला जाता है। इस बार सरकार को जी माधवन की रिपोर्ट पर भी गौर करना होगा। सभी पहलुओं पर गौर करते हुए सरकार सातवें वेतन आयोग का लाभ कर्मचारियों को देगी।

उधर, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर की गई सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट का वे स्वागत करते हैं। हम राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी जल्द सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार केंद्र द्वारा अंगीकार किए गये वेतनमानों और भत्तों का प्राय: अनुसरण करती है और इस संबंध में भारत सरकार द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए 2016-17 के बजटीय अनुमानों में उपयुक्त प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें