हरियाणा महालेखाकार (लेखा व हकदारी) चंडीगढ़ की ओर से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को वर्ष 2014-15 की सामान्य भविष्य निधि व ऋण लेखों की विवरणियां कार्यालय की वेबसाइट www.aghry.nic.in पर ई-प्रणाली के जरिए उपलब्ध करवाई जाएंगी।
महालेखाकार कर्ण सिंह ने बताया कि कार्यालय द्वारा हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को कागज प्रणाली के बजाए ई-प्रणाली के जरिए विवरणियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने अनुरोध किया है कि जून, 2015 के अंतिम सप्ताह में अपनी विवरणियां अपने पिन के आधार पर कार्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन कर्मचारियों के पास पिन नहीं है, वे कार्यालय की वेबसाइट पर ‘कर्मचारी सूचना’ पर क्लिक करने के बाद ‘पासवर्ड फॉरगेट’ पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर, ई-सैलरी कोड व सामान्य भविष्य निधि लेखा संख्या का विवरण देने के बाद पिन प्राप्त कर सकते हैं।