फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसलाः कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी का पता लगाने को अब हरियाणा में भी होंगे टेस्ट

Wed, 17 Jun 2020 02:47 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा सरकार कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार की जांच करवाने के लिए सभी जिलों में ‘कोविड कवच एलिसा’ टेस्ट का सेरो सर्वे करवाएगी। हरियाणा यह जांच करवाने वाले देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है। इस टेस्ट से कोरोना से लड़ने के लिए शरीर में बनने वाली एंटीबॉडी का पता लगेगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि टेस्ट में रक्त जांच से व्यक्ति के कोरोना के संक्रमित होने या होकर ठीक होने की जानकारी भी मिलेगी। शुरुआत में यह सर्वे एनसीआर, हॉटस्पॉट तथा हाई रिस्क एरिया में किया जाएगा। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के डॉक्टर्स, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस व अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स की रक्त जांच को प्राथमिकता दी जाएगी।

हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि इसके लिए लोगों के रक्त के सैंपल की जांच करने की योजना है। प्रत्येक टेस्ट की जांच का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। यह टेस्ट किट आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे ने विकसित की है, जो पूर्णत: स्वदेशी है। इसका देश के 83 हॉटस्पॉट जिलों में प्रयोग किया गया है। 26,400 से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें