फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी व्यवस्थाः अब अमेरिकी जहाज से उड़ेगी हरियाणा सरकार, दिल्ली पहुंचा विमान

Sat, 01 Dec 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमेरिका विमान
विज्ञापन

अब हरियाणा सरकार अमेरिकी जहाज से उड़ान भरेगी। साढ़े चार साल बाद हरियाणा सरकार ने नया विमान खरीद लिया है। मार्च 2014 में हरियाणा सरकार का विशेष विमान चंडीगढ़ हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसके बाद जब मनोहर सरकार आई, तो शुरुआती दौर में सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि फिलहाल उन्हें विमान की जरूरत नहीं है। लेकिन वर्ष 2017 में सरकार द्वारा विशेष विमान खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया।

विज्ञापन


अब तमाम औपचारिकताओं के बाद शुक्रवार शाम सवा पांच बजे अमेरिकन पॉयलट्स ने फेरी फ्लाइट के जरिए हरियाणा सरकार के विशेष विमान को नई दिल्ली पालम हवाई अड्डे तक पहुंचाया। ये विमान (सुपरकिंग एयर बी-250) अमेरिका की बीच क्राफ्ट कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। इसकी कीमत करीब 40 करोड़ है, लेकिन कस्टम ड्यूटी समेत अन्य खर्चों के बाद हरियाणा सरकार को ये जहाज लगभग 50 करोड़ का पड़ेगा। 

इसी संदर्भ में हरियाणा एविएशन विभाग के कुछ अफसर अमेरिका भी गए थे। अब दिल्ली आने के बाद इस दस सीटर (8+2) विशेष विमान को डीजीसीए से सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन व सर्टिफिकेट ऑफ एयर वर्दीनेस (फिटनेस सर्टिफिकेट) प्राप्त करना होगा। उसके बाद इस विमान को ऑपरेशन के लिए हरी झंडी मिलेगी। सिविल एविएशन मंत्री राव नरबीर ने बताया कि सरकार को इस विमान की जरूरत महसूस हुई, तभी इसका प्रस्ताव तैयार किया गया था। विमान आने से जनप्रतिनिधियों की पहुंच अब कम समय में जनता तक और अधिक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें