फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस बढ़ाने वाले स्कूलों की खैर नहीं, एक्शन में सरकार

Fri, 07 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरियाणा में मनमाफिक तरीके से फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों की अब खैर नहीं है। छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर सरकार एक्शन मोड में आ गई है। वीरवार को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने यहां स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने अभी तक उठाए गए कदमों की जानकारी लेने के बाद निजी स्कूलों पर नकेल कसने के लिए मनमानी फीस वसूली की जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया। 
विज्ञापन


ये एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देंगी। हर जिले में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। रामबिलास शर्मा ने बताया कि किसी भी निजी स्कूल को मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी नहीं करने दी जाएगी। कुछ स्कूल संचालक नियमों के विरुद्ध जुराब-जूते, कापी उपलब्ध कराने व ट्रंासपोर्ट फीस आदि में बढ़ोतरी कर देते हैं। 

सरकार ने बेतहाशा फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भी निर्णय है। सभी जिलों में कमेटियां स्कूलों का रिकार्ड जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। अगर मानकों के विपरीत फीस बढ़ोतरी पाई गई तो निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने निजी स्कूल मालिकों से भी अनुरोध किया है कि वे फीस का स्तर गरीब छात्रों के अभिभावकों की जेब अनुसार और विभागीय नियमों के भीतर ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें