फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में छह नए कोल्ड चेन प्रोजेक्ट को मंजूरी, इन जिलों को मिली सौगात

Fri, 07 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल
विज्ञापन
पंजाब के लिए छह नए कोल्ड चेन प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। जिससे यहां के किसानों को लाभ मिलेगा। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार यह कोल्ड चेन प्रोजेक्ट अमृतसर, जालंधर, मोहाली, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में लगाए जाएंगे। इससे पंजाब के डेयरी, फल व सब्जियों के उत्पादों के मूल्यों में किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत बादल ने कहा है कि इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और निर्यात बढे़गा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोल्ड चेन 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी और सूबे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी। हरसिमरत बादल ने कहा कि इन नई परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य खाद्य उत्पादन केंद्रों में सस्ती कोल्ड स्टोरेज सुविधा प्रदान करना है। 

उन्होंने कहा कि सूबे में कोल्ड स्टोरेज का इस्तेमाल ज्यादातर आलू उत्पादकों द्वारा किया जाता है। अब इनमें महंगी सब्जियों और फलों के लिए जगह बनाने की जरूरत है। मंत्रालय पूरे देश में एक राष्ट्रीय कोल्ड चेन ग्रिड का निर्माण करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 101 एकीकृत कोल्ड चेन प्रोजेक्टों को मंजूर किया गया है। इन प्रोजेक्टों में सब्जियां, डेयरी, मछली, मीट, रेडी टू ईट प्रोडक्टों को रखा जा सकेगा। 
विज्ञापन


इस कोल्ड चेन और वैल्यू एडिशन इंफ्रास्टक्चर सुविधाओं की योजना के तहत उद्यमियों को 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इन सभी 101 प्रोजेक्टों पर लगभग 3100 करोड़ रुपये का कुल निवेश होगा, जिसके चलते फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इन परियोजनाओं के लिए कुल 838 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें