फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : किसानों ने सीएम को दिखाए थे काले झंडे, अंबाला एसपी पर गिरी गाज, सरकार ने हटाया

Fri, 25 Dec 2020 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किसानों ने अंबाला में दिखाए थे काले झंडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को बीते दिनों अंबाला में किसानों द्वारा काले झंडे दिखाने व रास्ता रोकने की गाज एसपी पर गिरी है। सरकार ने तुरंत प्रभाव से अंबाला के एसपी राजेश कालिया को हटा दिया है। आईपीएस हामिद अख्तर अंबाला के नए एसपी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


एचपीएस राजेश कालिया अब एसपी सीआईडी व सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक इस पद पर हामिद अख्तर कार्यरत थे। राजेश कालिया से एआईजी वेलफेयर का अतिरिक्त प्रभार भी वापस ले लिया गया है।


नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने मंगलवार को अंबाला में सीएम मनोहर लाल के काफिले का घेराव किया था। इस दौरान किसानों ने सीएम को काले झंडे दिखाते हुए काफी हंगामा किया था। सीएम पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अंबाला शहर में मेयर प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। सीएम का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित होने के बावजूद पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में पूरी तरह विफल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस को खुफिया एजेंसियों से यह तक भनक नहीं लग पाई कि किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सीएम का विरोध करने वाले हैं। हरियाणा सरकार ने सीएम के काफिले के घेराव व किसानों के उग्र प्रदर्शन का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी को तुरंत प्रभाव से बदल डाला है। इस मामले में किसानों के खिलाफ मामले भी दर्ज हुए हैं। प्रदेश सरकार इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें