फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदकवीरों पर धनवर्षा: टोक्यो पैरालंपिक में हरियाणा के मनीष और सिंहराज का परचम, सरकार ने खोला खजाने का मुंह

Sat, 04 Sep 2021 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अधाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
मनीष और सिंहराज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में सफलता का परचम लहराने के बाद हरियाणा के खिलाड़ियों का पैरालंपिक में भी जलवा बरकरार है। शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले मनीष नरवाल ने मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं सिंहराज ने भी इसी स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों की सफलता से गदगद सरकार ने मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। वहीं रजत पदक विजेता सिंहराज अधाना को सरकार ने 4 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की। साथ ही दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनीष नरवाल और सिंहराज को उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने बधाई व शुभकामनाएं भी दी हैं। मनोहर लाल ने कहा कि पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ी फरीदाबाद जिले के हैं। उनकी उपलब्धि से न केवल जिला वासी, बल्कि समस्त देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। खेल नीति के अनुसार पैरालंपिक खिलाड़ियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की तरह सम्मान, पुरस्कार, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं देगी। राज्य सरकार की खेल नीति की विश्व में सराहना हो रही है और हरियाणा के खिलाड़ी विश्व मानचित्र पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। यह गर्व की बात है।


खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश का मान बढ़ाने वाली है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के परिजनों एवं कोच को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल नीति में बदलाव करते हुए ओलंपिक और पैरालंपिक में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये एडवांस प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की योजना शुरू की है। 
विज्ञापन


मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि, रूस ओलंपिक समित के सर्जेइ मालिशेव ने 196.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।  क्वालीफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहे। मनीष ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत की तीसरा स्वर्ण पदक जिताने में सफल रहे। इससे पहले अवनि लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें