फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण: हरियाणा को देश में मिला दूसरा स्थान, सीएम बोले- अगली बार पहला स्थान पाने का लक्ष्य

Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में गिरने के बाद भी पंचकूला को सिल्वर मेडल मिला है। 100 से कम शहरी निकायों की श्रेणी वालों राज्यों में हरियाणा ने 1750 का स्कोर हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। हरियाणा की इस उपलब्धि में राजधानी से सटे पंचकूला का विशेष योगदान रहा है। पंचकूला ने 3283.36 स्कोर के साथ 99 रैंक हासिल किया है। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी में हरियाणा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को स्वच्छ एवं हराभरा रखने के लिए किए ठोस प्रयासों पर प्रदेशवासियों और विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कहा कि स्वच्छता की दिशा में व्यापक कदम उठाए हैं और अगले सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


स्वच्छता की दिशा में व्यापक कदम उठाए: सीएम
स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी में हरियाणा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छता की दिशा में व्यापक कदम उठाए हैं। सोनीपत में कचरे के निस्तारण के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित किया है, जिससे प्रतिदिन 8 मेगावाट बिजली उत्पन्न हो रही है। इसके फलस्वरूप राज्य इस मुकाम को हासिल करने में सफल रहा है। 

इसके अतिरिक्त प्रेरक डीएयूयूआर सम्मान (जो छह चयनित संकेतकों के आधार पर शहरों का वर्गीकरण करेगा) नामक नई श्रेणी के तहत गुरुग्राम, रोहतक और करनाल को अनुपम (स्वर्ण) श्रेणी, पंचकूला, फरीदाबाद और नीलोखेड़ी को उज्ज्वल (रजत) श्रेणी के तहत और अंबाला को आरोही (आकांक्षी) श्रेणी के तहत मान्यता दी गई है। इस प्रकार हरियाणा के सात शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में सम्मान हासिल किया है।
विज्ञापन


स्वच्छ एवं हरित हरियाणा सुनिश्चित करने के लिए सूखे कचरा अलग करने के राज्य के 60 शहरों में 93 एमआरएफ केंद्र स्थापित किए, जहां 1800 से अधिक कचरा बीनने वालों को रोजगार प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, राज्य में 11,000 से अधिक घरों में होम कंपोस्टिंग शुरू की गई है ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें