फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनक्रांति रैलीः हुड्डा गरजे- जब तक सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन नहीं, चैन से नहीं बैठूंगा

Mon, 04 Jun 2018 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत (समालखा)
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
जनक्रांति रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीखे तेवर दिखाते हुए हुंकार भरी और विरोधी दलों को चेतावनी देते हुए कई बयान दिए। हुड्डा ने रविवार को पानीपत की समालखा अनाज मंडी में आयोजित रैली में मौजूदा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का ऐलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने हुंकार भरी कि जब तक सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन नहीं होता है, वह चैन से नहीं बैठेंगे और न ही सरकार को बैठने देंगे। उन्होंने कहा कि चार साल का समय सरकार को दिया था कि वह जनहित में काम करे, लेकिन दौरान सरकार पूरी तरह नाकाम रही है और प्रदेश के अमन-भाईचारे को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

जून की गर्मी के बावजूद काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से हर वर्ग पूरी तरह दुखी है। आज के समय में सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी समेत समाज के तमाम वर्ग परेशान हैं। पिछले चार साल से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचा रहे थे, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन


अब आवाज पहुंचाने के बजाय सरकार को प्रदेश से भगाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्त करने के लिए जनता से पूर्व में भाजपा ने 154 वादे किए थे और सत्ता मिलते ही सारे वादों को भूला दिया गया।
विज्ञापन

जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे

भूपेंद्र सिंह हुड्डा
भीड़ को देखकर उत्साहित हुड्डा ने कहा कि अब उनका रथ तभी रुकेगा, जब प्रदेश की सत्ता से मौजूदा जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। यह सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है। इसमें हर आदमी की आहुति की जरूरत होगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि उनका साथ रहा तो प्रदेश से इस नकारा सरकार का सफाया कर दिया जाएगा।

उन्होंने भावुक अपील की कि इस तपती दोपहर में जब सूर्य भगवान आसमान से अंगारे बरसा रहे हैं, हजारों की संख्या में आप लोग आए हैं, मैं आपको वचन देता हूं कि आपकी इस तपस्या को व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। बारह बजे उनका रैली में पहुंचने का समय तय था। सर्विस रोड पर उनके स्वागत में लगे जाम के कारण वह 2 बजे रैली स्थल पर पहुंचे। रथ में उनके साथ पूर्व विधान सभा अध्यक्ष रघुवीर सिंह कादियान, कुलदीप शर्मा और रैली के संयोजक समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर मौजूद रहे।

सभी लोगों ने रैली में आए लोगों को संबोधित किया। इसके साथ ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार बनेगी तो वह आपके पसीने का हिसाब जरूर लेंगे। गौरतलब है पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने अपनी रथ यात्रा की शुरुआत फरवरी माह में पलवल के होडल से की थी। वहां पर उनके पैर में मोच आ गई थी। इस कारण रथ यात्रा बीच में रोक दी थी। शाम को उनकी एक सभा पानीपत शहर के संजय चौक पर और दो दिन में वह पानीपत की अलग-अलग विधान सभा क्षेत्र में 14 सभा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें