फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनक्रांति यात्रा से पहले ही पूर्व सीएम हुड्डा पहुंच गए अस्पताल, टेंशन में समर्थक

Tue, 13 Feb 2018 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पलवल
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा की राह में बहुत बड़ी अड़चन आ गई है। दरअसल, वे अस्पताल पहुंच गए हैं। सोमवार को हुड्डा पलवल के गांव सिहौल में 52 पालों की कथा व भंडारे में पहुंचे थे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय हुड्डा का पांव पंडाल में जमीन पर बिछे कारपेट में उलझ गया, जिससे वह गिर पड़े। इससे उनके बाएं पांव में फ्रैक्चर आ गया।
विज्ञापन


पलवल के निजी मंगला मेडिकोज अस्पताल में कराए गए एक्सरे में पांव की हड्डी टूटी पाई गई है। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी गुप्ता ने पांव पर प्लास्टर चढ़ाकर तीन हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। हुड्डा के पांव में आए फ्रैक्चर के चलते अब हुड्डा समर्थक विधायकों और कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी आ पड़ी है।

25 फरवरी से शुरू होने वाली जनक्रांति यात्रा में हुड्डा शामिल हो पाते हैं या उनके बिना यात्रा चलती है, इस पर वह जल्दी स्थिति साफ करेंगे, लेकिन अब पूरा दारोमदार उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा व समर्थकों पर आ गया है। चूंकि, यात्रा के जरिए पूरा हरियाणा नापकर हुड्डा 2019 में कांग्रेस को सत्ता पर काबिज करने का सपना संजोए हुए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली रवाना हुए हुड्डा
पूर्व सीएम हुड्डा फ्रैक्चर होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पलवल के विधायक करण सिंह दलाल, विधायक उदयभान और पलवल सहकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष देवी चरण मंगला भी थे। इससे पहले हुड्डा ने सिहौल गांव में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज की 36 बिरादरियों में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है।

जब युवा समाज पढ़ा लिखा होगा तभी इलाका, क्षेत्र व देश आगे बढ़ेगा। यदि देश, प्रदेश व जिले का विकास कराना है तो राजनीति, जाति व धर्म से ऊपर उठकर सोचना चाहिए, क्योंकि विकास होगा तो सभी 36 बिरादरी का फायदा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें