फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक व पंचकूला के तहत आने वाले 10 जिलों के 11000 बिजली कर्मी पढ़ें काम की खबर

Tue, 15 Sep 2020 03:58 PM IST
खुशबू गोयल नीरज वर्मा, रोहतक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
बिजली निगम अपने कोरोना संक्रमित कर्मियों का उपचार करने के लिए निजी क्षेत्र के अस्पताल से जल्द ही करार करने जा रहा है। यूएचबीवीएन के अंतर्गत आने वाले जिला मुख्यालयों के कर्मियों के लिए दो केंद्र बनाए जाएंगे पंचकूला और रोहतक। पंचकूला के अंतर्गत करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला होंगे। इन जिलों में मिलने वाले संक्रमितों का उपचार पंचकूला में होगा।
विज्ञापन


जबकि रोहतक के अंतर्गत आने वाले झज्जर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक के कोरोना संक्रमित कर्मियों का उपचार रोहतक में होगा। रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत में लगभग साढ़े पांच हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। जिस तरह से प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एकदम से बढ़ गया है। ऐसे में बिजली निगम ने अपने कर्मचारियों का स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए निजी अस्पताल से करार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इससे कोरोना संक्रमित होने पर कर्मचारियों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

वहीं बिजली निगम के उच्चाधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी दी है। ऐसा इसलिए कि कोरोना संक्रमणकाल में रोहतक स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन में एक्सईएन, एसडीओ, लेखाधिकारी समेत करीब 11 कर्मचारी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए यूएचबीवीएन ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निजी अस्पताल से करार करने दिशा में काम किया है। इसके अलावा यूएचबीवीएन करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला के करीब पांच हजार कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर पंचकूला में निजी अस्पताल में उपचार की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

सूचना देने के लिए बनाए कंट्रोल रूम

यूएचबीबीएन ने कोरोना को लेकर पंचकूला और रोहतक में कंट्रोल रूम बनाए हैं। पंचकूला के कंट्रोल रूम का नंबर 0172-3019160 है। जहां करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला और रोहतक कंट्रोल रूम नंबर 9416730430, 9815674639 और 01262-266574 पर रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत के किसी भी कर्मी अथवा अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दर्ज की जाएगी। कंट्रोल रूम पर तत्काल कर्मचारी का पूरा ब्योरा दर्ज होगा, जो उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। रोहतक कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एक्सईएन धर्मवीर बनाए गए हैं।

एम्बुलेंस और उपचार की व्यवस्था करेंगे डीडीओ
 प्रत्येक डिविजन के एक्सईएन को कोरोना के चलते डीडीओ बनाया गया है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि कोरोना पीड़ित को हरसंभव मदद पहुंचाएंगे। यदि वह होम क्वारंटीन है, तो रोजाना की रिपोर्ट बनाएंगे। यदि तबियत खराब होती है, तो तत्काल प्रभाव से एंबुलेंस और अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करवाएंगे। उपचार में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए, इसका पूरा ध्यान रखना होगा।
 
परिवार को भी हरसंभव मदद पहुंचाएंगे डीडीओ
कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने पर डीडीओ की जिम्मेवारी होगी कि उसके परिवार को हरसंभव मदद की जाए। इनमें जरूरी चीजें उपलब्ध करवाने से लेकर रुपयों तक की तत्काल मदद भी होगी।
विज्ञापन

तेजी से फैल रहे कोरोना के चलते यूएचबीवीएन ने पंचकूला के साथ-साथ रोहतक के राजीव गांधी विद्युत सदन में कंट्रोल रूम बनाया है, जहां हर कोरोना संक्रमित कर्मी का न सिर्फ पूरा ब्योरा रखा जाएगा बल्कि उसकी स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी। एक्सईएन को डीडीओ बनाया गया है, जो रोगी की हरसंभव मदद करेंगे। एंबुलेंस से लेकर अच्छे उपचार के लिए डॉक्टर व अस्पताल की भी व्यवस्था करनी होगी। वैसे जल्द ही बिजली निगम रोहतक के किसी अस्पताल से करार करेगा, जहां कोरोना संक्रमित का उपचार करवाया जाएगा।
- धर्मवीर, नोडल अधिकारी, जोनल कंट्रोल रूम बिजली निगम, रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें