कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा में 11 अक्तूबर को चुनाव प्रचार करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि सोनिया गांधी 11 अक्तूबर को भिवानी जिला के तोशाम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी, जबकि राहुल गांधी सिरसा के कालांवाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभाओं को प्रदेश के मुयमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी व महासचिव शकील अहमद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के अलावा स्थानीय नेता भी सबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
एक अन्य बयान में प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर 10 अक्तूबर को सढ़ौरा, रादौर, थानेसर, हांसी, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद एनआईटी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
डॉ तंवर सोनिया गांधी व राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 अक्तूबर को तोशाम व कालांवाली का दौरा भी करेंगे।