फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: 'मैं छह बार का विधायक हूं...इस बार सीएम पद के लिए ठोकूंगा दावा', अनिल विज का बड़ा एलान

Sun, 15 Sep 2024 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

अंबाला कैंट से छह बार के विधायक और प्रदेश में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार मैं भी सीएम पद के लिए दावा ठोकूंगा। सीएम बनाना या न बनाना हाईकमान का काम है।
विज्ञापन
अनिल विज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद का दावा किया है। अनिल विज ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने खुद को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने का दावा पेश किया है। 

विज्ञापन


अंबाला कैंट से छह बार के विधायक और प्रदेश में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज ने रविवार को अपने चुनाव कार्यालय से संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान विज ने सीएम पद के लिए इस बार अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

विज ने पत्रकार वार्ता में अपनी तरफ से किए गए विकास कार्य गिनाने के बाद अंत में सीएम पद के लिए दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। मैं छह बार चुनाव लड़ चुका हूं और जीत चुका हूं। अब सातवीं बार मैं चुनाव लड़ रहा हूं।
विज्ञापन


मैंने आज तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। मगर इस बार मुझसे हरियाणा की जनता आकर मिल रही है। मैं हरियाणा की सारी जनता के कहने पर अपनी वरिष्ठता के दम पर मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करता हूं।

सीएम बनाना या न बनाना हाईकमान का काम है, लेकिन अगर मुझे सीएम बनाते हैं तो मैं हरियाणा की तकदीर बदल दूंगा हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा। इस घोषणा के बाद विज के चुनाव कार्यालय पर ढोल बजने लगे और कार्यकर्ता खुशी में जमकर झूमते नजर आए।

Trending Videos

गौरतलब है कि पूर्व में गृहमंत्री रहने के दौरान कई बार विज को सीएम बनाने को लेकर अफवाहें चलीं थी मगर हर बार विज यही कहते रहे कि उन्होंने कभी नेतृत्व से सीएम पद नहीं मांगा। इस बार जब विज सातवीं बार चुनावी मैदान में जा रहे हैं तो यह कार्ड चलकर उन्होंने संगठन को भी साफ संदेश देने का काम किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें