फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन धर्मांतरण की जांच करने वाले कानून को समर्थन लेकिन लव जिहाद शब्द से सहमत नहीं हूं : दुष्यंत चौटाला

Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा सरकार इसी बजट सत्र में जबरन धर्मांतरण विरोधी विधेयक लाने की तैयारी में है। सरकार की मुख्य सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी इस विधेयक के समर्थन में हैं। हालांकि उन्होंने ‘लव जिहाद’ शब्द पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वे इस शब्द से सहमत नहीं हैं। इसे मुस्लिम पुरुषों द्वारा हिंदू महिलाओं के जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने पंचकूला में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा को बलपूर्वक कराए जाने वाले धर्मांतरण की जांच के लिए एक कानून मिलेगा और वे इसका समर्थन करते हैं। यदि कोई स्वेच्छा से धर्मांतरण करता है या किसी अन्य धर्म के साथी से विवाह करने के लिए धर्मांतरण करता है तो इस पर कोई रोक नहीं है। 
 

गौरतलब है कि हरियाणा में आने वाले इस कानून की वजह से जेजेपी को मुस्लिम समुदाय का विरोध झेलना पड़ रहा है जो उसका वोट बैंक है। दूसरी ओर, दुष्यंत चौटाला किसानों की भी नाराजगी झेल रहे हैं। इस कारण भाजपा के सहयोगी होने के बावजूद वे किसानों की मांगों का समर्थन कर चुके हैं।

अगर कानून जबरन धर्मांतरण की जांच करने के लिए बनाया जाएगा तो हमारी पार्टी निश्चित ही इसका समर्थन करेगी। लेकिन इस कानून को लव जिहाद जैसे विशिष्ट शब्द के साथ पेश किया जाएगा तो हम इस पर चर्चा करेंगे। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें