फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपतः कोरोना संक्रमित महिला के भाई और बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव, इंग्लैंड से पानीपत ऐसे पहुंचा वायरस

Tue, 24 Mar 2020 04:36 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोनावायरस
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित पानीपत की महिला की एक गलती से सैंकड़ों की जिंदगी पर खतरा मंडरा गया है। वहीं उसके भाई और बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रोहतक पीजीआईएमएस के स्पेशल वार्ड में पानीपत से उपचार के लिए आई महिला की जांच रिपोर्ट सोमवार को कोविड-2019 पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इसके बाद महिला के भाई, बेटा-बेटी के सैंपल लेकर जिला अस्पताल में निगरानी में रखा गया था। मंगलवार को इन तीनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके अलावा पीजीआईएमएस में अब महिला को छोड़ कर कोई मरीज पॉजिटिव नहीं है।

पानीपत से आई महिला की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद संस्थान के अलावा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के पसीने छूट गए थे। सभी ने महिला की पूरी हिस्ट्री जुटाई और पीड़िता के साथ रहे उसके भाई, बेटा-बेटी को जिला अस्पताल ले जा कर सैंपल कराया और अपनी निगरानी में रखा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला पानीपत से सीधा पीजीआईएमएस अपने भाई के साथ कार में आई थी। बताया जा रहा है कि महिला को कोई समस्या नहीं है, उसे सिर्फ निगरानी में रखा गया है। महिला पानीपत में काम करती है। वहां जहां काम करती है उसके मालिक को कोरोना पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन

ट्रेन में रोहतक गई थी महिला, खतरा बढ़ने का भय

मॉडल टाउन निवासी राइस मिल मालिक के इंग्लैंड से लौटे 21 वर्षीय बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। अब नौल्थ स्थिति इसी राइस मिल की 30 वर्षीय महिला कर्मी को भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है।

मालिक के बेटे को कोरोना की पुष्टि होने के दौरान महिला रोहतक की तेज कालोनी स्थित अपने मायके चली गई थी, जहां तबियत खराब होने पर उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। महिला नौल्था गांव में किराए के मकान पर रहती और राइस मिल में काम करती है। पानीपत में कोरोना वायरस को दूसरा पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

नौल्था गांव को आइसोलेट करने के साथ ही राइस मिल को भी क्वारंटीन किया गया है। इस दौरान महिला किस-किस के संपर्क में आई, इसकी भी जांच की जा रही है। इसी को लेकर सोमवार की शाम डीसी हेमा शर्मा और सिविल सर्जन ने आपात बैठक बुलाई।

बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन में पानीपत से रोहतक गई थी। इसलिए खतरा बढ़ने का अधिक भय बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग रेलवे की मदद से ये पता लगा रहा है कि महिला किस ट्रेन में गई थी। उस ट्रेन में कितने व्यक्ति थे और उन्हें कैसे ट्रेस किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें