हरियाणा में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 187777 हो गई है। जिसमें 168421 मरीज ठीक हो गए हैं। 17421 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 89.69 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.54 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 210861 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। जबकि 4420 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 1935 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
गुरुग्राम में एक दिन में 714 नए केस
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में 714, फरीदाबाद में 512, सोनीपत में 91, हिसार में 191, अंबाला में 39, करनाल में 62, पानीपत में 35, रोहतक में 142, रेवाड़ी में 112, पंचकूला में 70, कुरुक्षेत्र में 21, यमुनानगर में 15, सिरसा में 51, महेंद्रगढ़ में 80, भिवानी में 111, झज्जर में 58, पलवल में 14, फतेहाबाद में 63, कैथल में 11, जींद में 117, नूहं में 13 व चरखी दादरी में 24 नए मरीज सामने आए हैं।
उधर, अब तक गुरुग्राम में 36167, फरीदाबाद में 29188, सोनीपत में 10865, हिसार में 12127, अंबाला में 9254, करनाल में 8630, पानीपत में 8321, रोहतक में 8803, रेवाड़ी में 8662, पंचकूला में 7644, कुरुक्षेत्र में 7000, यमुनानगर में 5240, सिरसा में 6088, महेंद्रगढ़ में 5532, भिवानी में 4457, झज्जर में 4122, पलवल में 3567, फतेहाबाद में 3493, कैथल में 3097, जींद में 3085, नूहं में 1349 व चरखी दादरी में 1086 कुल संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
दूसरी ओर, अब तक गुरुग्राम में 30369, फरीदाबाद में 26647, सोनीपत में 10193, हिसार में 9974, अंबाला में 8996, करनाल में 8234, पानीपत में 7836, रोहतक में 7646, रेवाड़ी में 7750, पंचकूला में 7064, कुरुक्षेत्र में 6605, यमुनानगर में 4972, सिरसा में 5380, महेंद्रगढ़ में 4973, भिवानी में 3891, झज्जर में 3677, पलवल में 3459, फतेहाबाद में 3011, कैथल में 2886, जींद में 2709, नूहं में 1269 व चरखी दादरी में 880 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।