मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क बना रहने की संभावना है। रात का तापमान कम होने और पूर्वी हवा चलने की संभावना के कारण सुबह के समय हल्की धुंध/स्मॉग जैसा मौसम और बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
शाम होते ही फिर बढ़ा स्मॉग
दिन के समय धूप बाकी दिनों की तुलना में थोड़ी तेज रही। इस कारण दोपहर के समय स्मॉग कुछ हल्का हो गया, शाम होते ही फिर स्मॉग का असर बढ़ गया। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।
हवा में बढ़े जहरीले कणों की संख्या
फरीदाबाद जिले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार एक्यूआई स्तर 448 रहा। एनसीआर में फरीदाबाद सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा। पहले स्थान पर 476 एक्यूआई के साथ दिल्ली रहा। हवा में जहरीले कण की संख्या बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, गले में तकलीफ की समस्या सामने आई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार हल्की बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है।
400 से अधिक एक्यूआई वाले शहर
- शहर एक्यूआई
-
- भिवानी 424
-
- चरखी दादरी 418
-
- धारूहेड़ा 444
-
- फरीदाबाद 448
-
- फतेहाबाद 441
-
- गुरुग्राम 450
-
- हिसार 454
-
- जींद 451
-
- मंडी खेड़ा 438
-
- मानेसर 425
-
- रोहतक 437
-
- सोनीपत 429