हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रधान उदयभान ने कहा कि भाजपा ईडी व अन्य सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के नापाक इरादों को एक्सपोज करेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस प्रधान उदयभान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय से प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस का घेराव करने के लिए कूच किया लेकिन कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
उदयभान ने कहा कि भाजपा ईडी व अन्य सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के नापाक इरादों को एक्सपोज करेगी। कांग्रेसी झूठे मुकद्मे और सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। मोदी सरकार विपक्ष की आवाज से बुरी तरह घबरा गई है, इसलिए तानाशाही पर उतर आई है।