फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Congress: महंगाई के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 05 Aug 2022 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश पार्टी प्रधान चौधरी उदय भान के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। हाथों में पट्टी लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने राजभवन की तरफ घेराव के लिए मार्च किया लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सभी को रोक लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान समेत अन्य नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। हालांकि, एक घंटे के बाद उनको रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले, सुबह चंडीगढ़ सेक्टर 9 स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कांग्रेसी नेता एकत्रित हुए। दोपहर 12 बजे जुलूस के रूप में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता राजभवन के घेराव के लिए निकले। कुछ ही दूरी के बाद पुलिस ने बेरिकैड लगाकर उनको रोक लिया। इस दौरान काफी देर तक कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। 

बाद में सभी को हिरासत में ले लिया गया और सेक्टर 3 पुलिस थाने ले गए।  इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी से हर व्यक्ति परेशान हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो गया है। हरियाणा में पूरे देश के मुकाबले बेरोजगारी और महंगाई सबसे ज्यादा है। ऐसे में जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए विपक्ष ने सड़कों पर उतरने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनविरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। सड़क ही नहीं आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में भी आमजन के मुद्दो को उठाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, पीएनजी, एलपीजी के दाम बेहताशा दाम बढ़ रहे हैं। आटा, घी, पनीर, दूध, छाछ तक पर जीएसटी थोप दी गई है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और लोगों की आय घटती जा रही है।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, रामकिशन गुज्जर, अशोक अरोड़ा, विधायक रघुबीर कादियान, गीता भुक्कल, आफताब अहमद, शमशेर गोगी, मेवा सिंह, वरुण मुलाना, सुरेंद्र पवार, प्रदीप चौधरी, बिशन लाल सैनी, मोहम्मद इलियास, जगबीर मलिक, सुभाष देशवाल, जयवीर वाल्मीकि, रेनू बाला, राव दान सिंह, बलबीर वाल्मीकि, इंदुराज नरवाल, सुभाष चौधरी, सुधा भारद्वाज, चांदवीर हुड्डा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें