फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: बजट सत्र में जमकर होगा हंगामा, हुड्डा बोले- सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

Wed, 07 Feb 2024 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

20 फरवरी से शुरू हो रहा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार होगा। सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। यह जानकारी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में बदमाश बेखौफ हैं। गोहाना व रोहतक के बाद अब सांपला में फायरिंग की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में चल रही बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले बजट सत्र को लेकर बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस इस सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। हुड्डा ने कहा कि सत्र के दौरान पार्टी की तरफ से सहकारिता, आयुष्मान, खनन और एफपीओ समेत विभिन्न घोटालों के मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, कौशल रोजगार निगम की गड़बड़ियों, युवाओं को युद्ध क्षेत्र इजराल में भेजने, हरियाणा की भर्तियों में बाहरियों को प्राथमिकता देने, भर्ती घोटालों और अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा बढ़ते नशे, एससी-बीसी बच्चों का वजीफा बंद होने, एससी वर्ग की योजनाओं, शिक्षा के गिरते स्तर, किसानों की स्थिति, मौसम की मार, बाढ़ के मुआवजे, परिवार पहचान पत्र की गड़बड़ियों, सड़कों की खस्ता हालत और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को भी प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। अलग-अलग मुद्दों को लेकर विधायकों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। विधायकों की तरफ से सदन में स्थगन व ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए जाएंगे।

बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आने वाले बजट से जनता को कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि इस सरकार ने प्रदेश पर कर्जा बढ़ाने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। 
विज्ञापन


ग्रुप-सी की भर्ती में लगे धांधली के आरोपों पर हुड्डा ने कहा कि सरकार को युवाओं द्वारा की जा रही शिकायतों का संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि लगातार भर्तियों में सामने आ रही अनियमितताएं बेहद दुखदायी हैं। प्रदेश में बढ़ रही फिरौती और फायरिंग की वारदातों पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने कानून व्यवस्था का दिवाला निकाल दिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें