फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा समेत 24 विधायकों ने बनाई दूरी

Fri, 08 Apr 2022 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विवेक बंसल ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेहद चिंतनीय है लेकिन सरकार वैश्विक असर का बहाना गढ़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आज भाजपा सरकार की लूट नीति के कारण महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रोष मार्च निकाला। प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल की अगुवाई में हुई इस प्रदर्शन में सात विधायक ही शामिल हुए। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत उनके 24 समर्थक विधायकों ने इससे दूरी बनाए रखी। इससे पहले भी नौकरियों में फर्जीवाड़े के मामले को लेकर किए गए प्रदर्शन में हुड्डा ने हिस्सा नहीं लिया था।

विज्ञापन


सेक्टर 9 स्थित कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में निकले लेकिन उनको कुछ ही दूरी पर पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेसियों ने वहीं पर धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल होने वाले विधायकों में शमशेर सिंह गोगी, प्रदीप चौधरी, शीशपाल केहरवाला, शैली चौधरी, नीरज शर्मा, अमित सिहाग, चिरंजीव राव शामिल रहे। जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक इसमें शामिल नहीं हुए। 

इस दौरान विवेक बंसल ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेहद चिंतनीय है लेकिन सरकार वैश्विक असर का बहाना गढ़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आज भाजपा सरकार की लूट नीति के कारण महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी और टोल टैक्स की दरों में भी भारी वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


स्टील, सीमेंट, ईंटें, कॉपर, सैनिटरी फिटिंग, लकड़ी आदि सब महंगे हो गए। एक माह में दाल-दलहन के भाव 16 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं बिजली की दरों तक में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, हरपाल ठाकुर, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक जसबीर मलौर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें