फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत के कार्यकारी अभियंता निलंबित, सीएम विंडो पर आई शिकायत पर मनोहर लाल ने लिया एक्शन

Wed, 13 Dec 2023 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि सोनीपत निवासी ठेकेदार दीपक ने सीएम विंडो पर कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कोटेशन को सेंक्शन करने के लिए 20 प्रतिशत एडवांस कमीशन की मांग करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डिविजन नंबर-2 के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई सीएम विंडो पर आई एक शिकायत पर की गई है। 
विज्ञापन

    
मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि सोनीपत निवासी ठेकेदार दीपक ने सीएम विंडो पर कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कोटेशन को सेंक्शन करने के लिए 20 प्रतिशत एडवांस कमीशन की मांग करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। कमीशन न देने पर कोटेशन में मनमाने तरीके से रेट काटने शुरू कर दिए। साथ ही जितेंद्र सिंह पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को बिना काम किए ही मोटी रकम का भुगतान का आरोप भी था। 

इन शिकायतों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई। कमेटी की जांच रिपोर्ट में कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह पर आरोप सही पाए गए। उसके बाद मुख्यमंत्री ने जितेंद्र सिंह हुड्डा को निलंबित करने के साथ-साथ नियम-7 के तहत विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें