फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना : बढ़ते मामलों के बीच बोले मनोहर लाल, प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं, लेकिन सुरक्षा नियम न भूलें 

Mon, 22 Mar 2021 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में लगातार बढ़ते कोरोना केसों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। 31 मार्च के बाद समीक्षा कर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।  

विज्ञापन


सीएम ने साफ किया कि आने वाले त्योहारों को लेकर वह किसी तरह का प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए सरकार की ओर से जनता को जागरूक किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर अगर कुछ कठिनाइयां भी आएंगी तो मिलकर सहन करेंगे।


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों का सख्ती से पालन करें। इस महामारी से बचने के लिए सुरक्षा बनाए रखना ही सबसे आसान तरीका है। एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि कुछ प्रदेशों में हालात बिगड़े हैं। इसकी हमें चिंता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्फ्यू और लॉकडाउन से पहले ही इंकार कर चुके सीएम ने कहा कि लोगों को समझाया जाएगा कि जान है तो जहान है। त्योहारों के बारे में उन्होंने कहा कि उत्सव मनाना तो बंद नहीं कर सकते, लेकिन इसे कम लोगों में और नियमों का पालन करते हुए मनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस बात की भी अपील की है कि आने वाले होली मिलन, बैसाखी व अन्य सामाजिक उत्सवों का आयोजन करते समय भी मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना व सैनिटाइजेशन का प्रयेाग व स्वच्छता बनाए रखने व अन्य नियमों का पालन करें।

हरियाणा में कोरोना से पांच की मौत, 867 नए मामले 
हरियाणा में रविवार को कोरोना संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो गई और 867 नए संक्रमित मिले हैं। अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इन्हीं जिलों में कोरोना के अधिक नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक गुरुग्राम में 181, करनाल में 142, कुरुक्षेत्र में 103, अंबाला में 75, यमुनानगर में 52, पानीपत में 41 और फरीदाबाद में 37 मामले मिले हैं। 

महेंद्रगढ़ और नूंह जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला। रविवार को 337 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में रिकवरी दर 98 प्रतिशत घटकर 96.98 प्रतिशत रह गई है और संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़कर 85 पहुंच गई है। इनमें से 68 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 17 को वेंटिलेटर सपोर्ट दी गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें