फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल बोले- धर्मबीर नै भी नहीं सोचा था कि चार लाख 44 हजार वोटा तै जीत जाऊंगा

Sun, 14 Jul 2019 06:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर ने भी नहीं सोचा था कि जनता जनार्दन चार लाख 44 हजार वोटों से जीता देगी। धर्मबीर को दो लाख 60 हजार वोटों से जीत दर्ज करने का ही अनुमान था। यह बात सीएम मनोहर लाल ने चरखी दादरी अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनको प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी की जनसमर्थन रथ यात्रा निकालेगी। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में जीत के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं को पार्टी की नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों से अवगत करवाएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में केवल चार लोकसभा सीटों पर छह लाख से अधिक मतों से भाजपा की जीत हुई। इनमें से दो सीट हरियाणा की हैं जो कि कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है, जिसमें सही मायने में लोकतंत्र की भावना भरी हुई है। पार्टी का मकसद केवल जनता की सेवा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में दूसरे दलों से नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने का तांता लगा हुआ है। उनको देखकर हमारे कुछ पुराने कार्यकर्ता चिंता भाव में हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा में वहीं आगे बढ़ेगा जो देश, सर्व समाज, किसान, महिला, मजदूर व युवा के हित की बात करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इन नेताओं को भाजपा की कार्य पद्धति और विचारधारा से अवगत करवाया जाएगा। पार्टी में आना एक अलग बात है और पार्टी की नीतियों व अवधारणा को अपने मन में समाहित करना अलग बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रोजाना 15-20 हजार किसान पंजीकरण करवा रहे हैं। किसानों के लिए पानी का प्रबंध करने की सरकार को पूरी चिंता है। एसवाईएल के मामले में हरियाणा सरकार ने फैसला सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ दिया है।

तीन बांधों को दो साल बाद 47 प्रतिशत पानी मिलने की उम्मीद
सांसद धर्मबीर सिंह को जल संबंधी मामलों में विशेषज्ञ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लखवार व रेणूका डैम का कार्य चल रहा है। किशाऊ डैम के लिए प्रयास जारी हैं। इन तीनों बांधों में हरियाणा को दो साल बाद 47 प्रतिशत पानी मिलने की उम्मीद है। इसके लिए समझौते किए जा रहे हैं। सरकार के आह्वान पर इस बार 50 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई नहीं हुई, इसके लिए किसान बधाई के पात्र हैं। 

मुख्यमंत्री जी, जिला बनाने पर दादरी की जनता ने दिया समर्थन: कृषिमंत्री कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मौजूदा सरकार ने ही दादरी को जिले का दर्जा दिया। यहां नए उपमंडल और ब्लॉक बनाए। इसका एहसान मानते हुए दादरी की जनता ने भी भरपूर समर्थन लोकसभा चुनाव में दिया और उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में भी इसे दोहराया जाएगा। दादरी की जनता मुख्यमंत्री को अपना मानती है और यहां के लोगों ने पार्टी के पक्ष में भारी मतदान किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें