फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में राहगीरी कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल पहुंचे, बोले- हमारे बच्चे धाकड़ हैं

Sun, 01 Oct 2023 09:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सोनीपत रोड पर श्री राम रंगशाला के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। सीएम ने यहां लगी प्रदर्शनी और प्रस्तुति कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रोहतक में राहगीरी कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने लिया हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले गांव की मिट्टी में कबड्डी, कुश्ती, दौड़ समान्य थी और अब मैराथन व राहगीरी जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। इसे पहले कोरोना काल में बंद करना पड़ा लेकिन अब फिर शुरू किया गया। इसके लिए पुलिस अधिकारी बधाई के पात्र हैं। हमारे बच्चे धाकड़ हैं। यह बात सीएम मनोहर लाल ने रविवार को रोहतक में सोनीपत रोड पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सोनीपत रोड पर श्री राम रंगशाला के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। सीएम ने यहां लगी प्रदर्शनी और प्रस्तुति कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के योग की प्रस्तुति की सराहना की और उत्साह बढ़ाने के लिए गुरुकुल में दो लाख रुपए देने का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन



रागिनी की थीम म्हारा रोहतक एक युवा नेतृत्व वाला शहर जो सभी के लिए सुरक्षित रखा गया है। राहगीरी कार्यक्रम में स्कूल सड़क सुरक्षा क्लब प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी तीन अक्तूबर तक चलेगी। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई थी। सुबह नौ बजे एमडीयू में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री पहुंचे। यहां राधा कृष्णन सभागार में आयोजित हरियाणा यूनिट ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स कार्यक्रम में शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें