उन्होंने कहा कि सरकार मैदान में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ अपने साढ़े चार साल की उपलब्धियों को भी अपनी रणनीति का हिस्सा बनाएगी। इसके साथ-साथ भविष्य में हरियाणा की तरक्की का विजन क्या रहेगा। इसे भी चुनाव प्रचार का मजबूत आधार बनाया जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि विकास के एजेंडे पर चुनाव की नई पारी खेली जाएगी।
तीन विजन, जिन पर भविष्य में होगा काम
- सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी विकास संबंधी घोषणाओं की प्रोग्रेस को मानती है।
- सरकार प्रदेश में फैमिली आईडी क्रिएट करेगी। सूबे के सभी संयुक्त और एकल परिवारों का डाटा एकत्रित होने के बाद भावी योजनाएं इन सभी परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार होंगी
- लोगों के डाटा का इस्तेमाल इस तरह किया जाएगा कि 60 की उम्र पूरी होते ही लाभार्थियों की खुद पेंशन लग जाए।
- सीएम का दावा, विकास कार्यों में पारदर्शिता सरकार की बड़ी ताकत है। विकास में क्षेत्रवाद सरकार ने पूरी तरह खत्म किया।
- मैरिट के आधार पर नौकरी को सरकार बड़ी उपलब्धि मानती है। सीएम बोले, हमने नौकरियों में पिछली सरकार का ‘पर्ची’ और ‘खर्ची’ सिस्टम बंद किया।
- लोगों की खुशहाली को भी सरकार अपनी बड़ी उपलब्धि मानती है। बात बेटियां बचाने की हो या बेटी सुरक्षा की। साढ़े चार साल में हरियाणा में लिंगानुपात 860 से सुधरकर 922 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश के हर जिले में 22 और सब डिविजन पर 7 महिला थाने खोले जा चुके हैं।
तीन उपलब्धियां बनेंगी चुनावी प्रचार का मजबूत आधार
- हरियाणा में बिजली के बिल सरकार ने लगभग आधे कर दिए हैं, प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ
- शहरों से लेकर गांवों तक भौतिक विकास, व्यवस्था परिवर्तन, अंत्योदय पर फोकस
- दिशा परिवर्तन के तहत सामाजिक कुरीतियों भ्रूण हत्या पर कड़ा एक्शन, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण सुधार की दिशा में किए कार्य