फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चंडीगढ़ में बोले सीएम मनोहर लाल-किसानों के लिए जितना हमने किया, उतना किसी सरकार ने नहीं किया

Sat, 10 Jun 2023 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमने सूरजमुखी की फसल का अंतरिम भावांतर भरपाई हजार रुपया प्रति क्विंटल किया। उसको हम बटन दबाकर किसानों को भेजेंगे, सोमवार को यह पैसा उनके खाते में चला जाएगा। 8528 किसानों को 36414 एकड़ सूरजमुखी की फसल का 29 करोड़ 13 लाख 12 हजार रुपये भेजा जा रहा है 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जितना हमने किसानों के लिए किया है, किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया। चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि हम मार्केटिंग के लिए भी तरह-तरह की योजनाएं किसानों के लिए बनाते आए हैं। हमने सूरजमुखी की फसल का अंतरिम भावांतर भरपाई हजार रुपया प्रति क्विंटल किया। उसको हम बटन दबाकर किसानों को भेजेंगे, सोमवार को यह पैसा उनके खाते में चला जाएगा। सीएम ने कहा कि 8528 किसानों को 36414 एकड़ सूरजमुखी की फसल का 29 करोड़ 13 लाख 12 हजार रुपये भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हम मार्केट पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति करते रहते हैं। कुछ संगठन ऐसे मुद्दों पर दबाव बनाते हैं, आज ही करो। एक सज्जन इस मुद्दे पर राजनीति कर गए इस्तीफा दे गए। शाहबाद से विधायक रामकरण काला के इस्तीफे पर सीएम ने कहा कि किसी ने इस्तीफा दिया, हमारे पास तो किसी का इस्तीफा आया नहीं। आए तो फिर देखेंगे क्या करना है।
विज्ञापन



  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें