फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में खत पर खता: हुड्डा पर बरसे सीएम मनोहर लाल, कहा- 2029 तक चलेगी यही सरकार

Sun, 30 May 2021 01:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार भी किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील नहीं की है। हुड्डा को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने मुझे एक पत्र लिखा है। इस पत्र की ऐसी भाषा है कि मैंने इसका जवाब देना भी उचित नहीं समझा और इसे अनदेखा कर दिया। इस पत्र से हमारी और उनकी सोच में अंतर नजर आता है।

विज्ञापन


सीएम ने हुड्डा के पत्र के अंश पढ़कर सुनाए
भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि मुझे सरकार चलाना नहीं आता। मैं भूपेंद्र हुड्डा को कहना चाहता हूं कि 2029 तक यही सरकार चलेगी। हुड्डा जी सोचते कि वो इस तरह के बयान देकर शायद सत्ता में आ जाएं लेकिन ऐसा नहीं होगा। हुड्डा को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए कि वो क्या कर रहे हैं।

उन्होंने एक बार भी किसानों से नहीं कहा कि वो धरना खत्म करें ताकि कोरोना को रोका जा सके। सीएम ने फिर कहा किसान आंदोलन से प्रदेश में कोरोना बढ़ा है जो लोग धरने में शामिल हुए उनके गावं में संक्रमण और मौतें ज्यादा हुईं हैं। अगर विपक्ष की ऐसी मानसिकता है तो सर्वदलीय बैठक बुलाने का कोई लाभ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें