फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम खट्टर का बयान, बोले- गालियां देने में व्यस्त है कांग्रेस

Sat, 29 Jun 2019 02:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी को गालियां देने में व्यस्त बताया। रोहतक में आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि भाजपा का संगठन काफी मजबूत है। कोई अन्य राजनीतिक दल संगठनात्मक तौर पर भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता। कांग्रेसी तो एक दूसरे को गालियां देने में व्यस्त हैं तो वे पार्टी का संगठन कैसे मजबूत करेंगे। अन्य राजनीतिक दल भी इस साल हुए लोकसभा चुनाव में पटरी से उतर चुके हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आप में निपुण है। वह संगठन की मजबूती में जुटे रहते हैं। इसी मेहनत का नतीजा है कि आज भाजपा देश भर में मजबूती से पांव जमाए खड़ी है। आज हरियाणा में भाजपा के 33 लाख कार्यकर्ता और 20 हजार सक्रिय पदाधिकारी हैं। हमारी संगठनात्मक मशीनरी तैयार है। पार्टी का लक्ष्य एक-एक व्यक्ति तक पहुंचना है। हर किसी को सामुदायिक विकास में भागीदारी करने के लिए निमंत्रित करना है। प्रत्येक मतदाता तक हमारी पहुंच सरल होनी चाहिए। हमें जनमत का सम्मान करना है।

पन्ना प्रमुखों और हर भाजपा कार्यकर्ता का यह महत्वपूर्ण दायित्व है कि सरकार के पक्ष में यह प्रयास करें। इससे सरकार की योजनाओं को पूरा करने के लिए सहयोग मिलेगा और सरकार के पक्ष में आमजन में माहौल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें