फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सीएम हुए आक्रामक, बोले 'अभी और घोटाले उजागर होंगे'

Sat, 15 Aug 2015 11:59 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले नौ माह से एक-एक कदम सोच समझकर चल रही सरकार मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के विदेश दौरे से पहले आक्रामक मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने इसका खुलासा शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में किया। पूरी तैयारी के साथ खट्टर ने विपक्ष की करतूतों का पुलिंदा मीडिया के सामने उजागर किया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी साफ किया कि नौ माह के कार्यकाल में सरकार का ध्यान विकास की तरफ था। अब समय आ गया है कि विपक्ष की करतूतों को उजागर किया जाए। अब तक की 125 विजिलेंस जांच का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि अब सही समय आ गया है, घोटाले और उजागर होंगे। रैक्सिल घोटाले में सीबीआई जांच बानगी भर है।

वाड्रा लैंड डील मामले में गठित किया गया जांच आयोग छह माह में अपनी रिपोर्ट दे देगा। इसके बाद सीएलयू के नाम से हरियाणा में जो उद्योग चलाया गया है, उसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गिनाई घोटालों की सूची

सीएम खट्टर ने बताया कि वाड्रा लैंड डील जांच में करवाई गई सीएलयू के अलावा सरकार ने सभी सीएलयू का रिकार्ड तलब कर लिया है। सरकार की ओर से शीघ्र ही इन मामलों में नए खुलासे किए जा सकते हैं। पंचकूला से लेकर गुड़गांव से जुड़ी अब तक की विजिलेंस जांचों की फेहरिस्त गिनवाते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने बिजली कंपनियों को भी खोखला कर दिया है।

28 हजार करोड़ का घाटा इन बिजली कंपनियों पर है, जिसका मुख्य कारण लाइन लॉस है। पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष की मंशा नहीं चलने दी जाएगी। इसके लिए क्या रणनीति है, उसका खुलासा उसी समय होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की कंपनी को मिले जमीनी लाइसेंस का जिक्र करते हुए खट्टर ने कहा कि जस्टिस एसएन ढींगरा आयोग की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। मानेसर के लखनौरा और औरंगपुर में 912 एकड़ जमीन के अधिग्रहण में अनियमितताओं की शिकायतों की सीबीआई जांच कराने का ऐलान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें