726.79 लाख रुपये से बने 50 बेड अस्पताल के भवन, 592.83 लाख रुपये से बनी पीएचसी से सीएचसी अपग्रेडशन अलेवा, 333.90 लाख रुपये से बनी पीएचसी से अपग्रेडशन नगूरां, 461.59 लाख रुपये से संडील में बने 33 केवी के पॉवर हाउस, 403.89 लाख रुपये से बना बधाना से थुआ वाया डाहौला रोड, 99.57 लाख रुपये से बना सफा खेड़ी से घसो कलां रोड, 107.99 लाख रुपये से बने झील से घसो कलां रेलवे स्टेशन रोड का उद्घाटन किया।
वहीं 319. 31 लाख रुपये से कटवाल से पेगां रोड को चौड़ा करने, 99.58 लाख रुपये से पेगां से थुआ तक रोड निर्माण, 360 लाख रुपये से करसिंधु में प्राइमरी हेल्थ सेंटर निर्माण, 87.33 लाख रुपये से खापड़ माइनर पाइप लाइन बिछाना, 99.26 लाख रुपये से तारखा माइनर को टेल तक सीमेंट कंक्रीट से दोबारा निर्माण एवं 156.35 लाख रुपये से एक-एल बरसोला सब माइनर का सीमेंट कंक्रीट से दोबारा निर्माण, 258.20 लाख रुपये से छातर माइनर का सीमेंट कंक्रीट से दोबारा निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया। यात्रा के दौरान छह जगहों पर सीएम का स्वागत होगा। हलके में जन आशीर्वाद यात्रा का रथ 26 किलोमीटर चलने के बाद जींद विस क्षेत्र में पहुंचा।
जींद में जनसभा, रेस्ट हाउस का उद्घाटन
मुख्यमंत्री की यात्रा जींद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और कई जगह उनका स्वागत किया गया। शहर में शिव चौक पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद देर रात नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह नौ बजे कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद फिर से मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी।