हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बुधवार दोपहर को तबीयत बिगड़ गई। मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में और महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, हालांकि उन्होंने बैठक पूरी होने के बाद तकरीबन आधा घंटा हरियाणा निवास में विश्राम किया। इसके बाद वह सीएम आवास के लिए रवाना हुए।