फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस : अर्जुन, द्रोणाचार्य, भीम और ध्यानचंद अवार्ड पाने वालों को हरियाणा सरकार ने दी बड़ी सौगात

Sat, 26 Dec 2020 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने दी बड़ी सौगात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में अर्जुन, द्रोणाचार्य, भीम और ध्यानचंद अवार्ड पाने वालों को सरकार ने बड़ी सौगात दी। प्रदेश में 104 अवार्ड पाने वाले को 20 हजार रुपये और 130 अवार्ड पाने वालों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सुशासन दिवस पर इसकी घोषणा की। खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

विज्ञापन


संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा से खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है। यह घोषणा प्रदेश में खेलों को और मजबूती देगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डी विजेताओं को अब पांच हजार रुपये के बजाय प्रतिमाह 20-20 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
विज्ञापन


केंद्र सरकार के साहसिक पुरस्कार विजेताओं को भी 20 हजार रुपये का साहस सम्मान मिलेगा। केंद्र सरकार साहसिक पुरस्कार केवल एक बार देती है। यही नहीं, भीम अवार्ड विजेताओं का भी मुख्यमंत्री ने मान बढ़ाया है। उन्हें केवल पुरस्कार के समय पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी, अब उन्हें प्रतिमाह पांच हजार रुपये भीम भत्ता दिया जाएगा।

खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अर्जुन अवार्ड 80 खिलाड़ियों, जबकि द्रोणाचार्य अवार्ड 15 प्रशिक्षकों को मिला है। इन सभी को प्रति माह 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। ध्यानचंद अवार्ड से नौ खिलाड़ी सम्मानित किए गए हैं, उन्हें भी प्रतिमाह 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। प्रदेश में तीन लोगों को साहसिक पुरस्कार मिला है, उन्हें भी 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश में भीम अवार्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार ने पहली बार सौगात दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान

खेल राज्य मंत्री का कहना है कि वर्ष 2021 में हरियाणा पहली बार खेलो इंडिया की मेजबानी करेगा। यह कामयाबी प्रदेश सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन का हिस्सा है। खेलो इंडिया से प्रदेश के खिलाड़ियों को नई पहचान मिलेगी, साथ ही प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें