फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीएम के आक्रामक तेवर, पाकिस्तान का पानी रोककर रहेंगे और एसवाईएल का नहीं छोड़ेंगे

Mon, 15 Jul 2019 12:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा है कि हम पाकिस्तान का पानी रोककर रहेंगे और एसवाईएल का नहीं छोड़ेंगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पाकिस्तान में जाने वाला पानी रोकने के लिए ही कई बांध परियोजनाएं शुरू की गई हैं जो अब जल्द पूरी होंगी और पाकिस्तान को जाने वाला पानी हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों को मिलेगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कि साऊ व लखवार बांध परियोजनाओं के सहारे भी 47 प्रतिशत पानी की समस्या दूर हो जाएगी। सीएम ने एसवाईएल को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश अपने हिस्से का एसवाईएल का पानी भी नहीं छोड़ेगा। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया है और एसवाईएल की जल्द खुदाई हो सकती है जिससे हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

सीएम मनोहर लाल रोहतक रोड नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में संबोधित कर रहे थे। सीएम मनोहर लाल ने कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पहुंचकर कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा करते हुए लोकसभा में पार्टी की जीत में उनका ही सबसे अहम योगदान होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवाईएल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करने में नाकाम रही सरकार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में एसवाईएल के पानी लाने को लेकर पंजाब सरकार के साथ बातचीत का कोई औचित्य नहीं बनता है। इस पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही अपना फैसला प्रदेश के हक में सुना चुका है लेकिन प्रदेश सरकार इस फैसले को लागू करने में नाकाम है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।

अगले सप्ताह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला होने की उम्मीद है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा गांव राठधना में दादा भैया पर लगे मेले में शिरकत करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने दादा भैया की समाधि पर मत्था टेका और पौधरोपण भी किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच है।

पहले किसान पंचायत, फिर व्यापारी सम्मेलन और इसके बाद कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनके हितों की आवाज समय-समय पर उठाती रही है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि जो आटा योजना प्रदेश सरकार ने लागू की है उसमें बड़ा घोटाला हुआ है। आटे की क्वालिटी भी बेहद खराब है। सरकार को आटा योजना में हुए घोटाले की जांच करानी चाहिए। जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को अपनी हकीकत का पता चल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें