करनाल में शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे सीएम काफिले की गाड़ी का टायर धमाके के साथ फट गया। बड़ा हादसा होते-होते टला। सीएम करनाल में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों के प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे थे।
इस तरह धमाका होने से खलबली मच गई। अचानक करीब 50 गाड़ियों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। सभी चालकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ियों को कंट्रोल किया और कमाडो को साथ चलती दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया।
हालांकि, धमाके के कारण सभी की धड़कने तेज हो गई थी, हालांकि कोई नुकसान नहीं होने पर सभी ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को आयोजित समारोह में सीएम मनोहरलाल खट्टर और अन्य मंत्री काफिले के साथ नमस्ते चौक पर दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा से समारोह स्थल के चले।
निर्मल कुटिया चौक से सेक्टर-32 की तरफ जाते वक्त सांसद अश्वनी चोपड़ा की कोठी के नजदीक ही जोरदार धमाके से टायर फट गया। टायर फटने से काफिले में सभी चौक गये और ड्राइवरों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इस दौरान आपस में गाड़ियों की भिडंत नहीं हुई।
करीब 50 गाड़ियों के काफिले में सीएम की गाड़ी के आगे चल रही गाड़ी का टायर फटने से सभी की धड़कने तेज हो गई थी। काफिले में सीएम मनोहरलाल खट्टर, नीलोखेड़ी के विधायक एवं जिला अध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी, सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेयर रेनू बाला गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी आदि शामिल थे।