फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः हुडा दफ्तरों में सीएम की फ्लाइंग टीम की छापामारी, नदारद मिले कई अफसर और कर्मचारी

Wed, 12 Feb 2020 10:57 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
हुडा दफ्तरों में सीएम फ्लाइंग की छापामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों की लेटलतीफी की पोल मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापों ने खोलकर रख दी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पंचकूला स्थित प्राधिकरण मुख्यालय स्थित प्रदेश में मौजूद कार्यालयों में सुबह 9 बजे ही छापे मार दिए। इस दौरान कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ नदारद मिला। 

विज्ञापन


रोहतक में तो जोनल प्रशासक वीरेंद्र सिंह हुड्डा भी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अधिकांश स्टाफ भी गैरहाजिर था। छापों के दौरान सीएम उड़नदस्ते ने अधिकारियों, कर्मचारियों के अंदर आने और बाहर लगाने पर रोक लगा दी। उड़नदस्ते में शामिल पुलिस अधिकारियों ने प्राधिकरण कार्यालयों का रिकार्ड भी खंगाला। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मुख्यमंत्री शहरी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन भी हैं। उनके पास कार्यालयों में स्टाफ के गैर हाजिर रहने, जनता से दुर्व्यवहार और अनियमितताओं की शिकायतें आई थीं। जिन्हें देखते हुए उन्होंने उड़नदस्ते को छापे मारकर हकीकत जानने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


छापों की निगरानी सीआईडी विभाग के एडीजीपी अनिल राव ने की। छापों के दौरान मिली अनियमितताओं और अधिकारियों, कर्मचारियों की गैर हाजिरी की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसे जल्दी सीएम को सौंपा जाएगा। पंचकूला स्थित प्राधिकरण मुख्यालय में भी लोग अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए बैठे मिले। जिनसे उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने बातचीत भी की।

 एडीजीपी अनिल राव के अनुसार जनता के काम जल्दी से जल्दी कैसे प्राधिकरण कार्यालयों में हों, इसे लेकर भी जनता से बातचीत की गई है। कार्यालयों में मौजूद फाइलों में जांचा गया कि जनता के काम समयबद्ध तरीके से हो रहे हैं या नहीं। जनता से कामों को लेकर भी फीडबैक लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें