फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा के 25% पंपों में नहीं बचा पेट्रोल-डीजल, सीएम मनोहर लाल ने अधिकारियों की बैठक बुलाई

Tue, 02 Jan 2024 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ट्रक चालकों की हड़ताल से हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति गड़बड़ा गई है। इस बीच सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार की रात अधिकारियों की बैठक बुला ली है। सरकार की हालात पर पूरी नजर है। 
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित हो गई है। राज्य के 25 फीसदी पंपों में पेट्रोल-डीजल नहीं बचा है। पिछले दो दिन से इन पंपों पर पेट्रोल-डीजल की नई सप्लाई नहीं पहुंची है। अगर बुधवार तक नई सप्लाई नहीं पहुंची तो राज्य के अधिकतर पेट्रोल पंप ठप पड़ जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे हालात पर उनकी नजर है। अफसरों के साथ मंगलवार रात बैठक करेंगे। अगर स्थिति खराब हुई तो इसका कोई न कोई समाधान जरूर निकालेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी पूरी स्थिति पर नजर रखे है। सभी उपायुक्तों को सरकारी और अर्द्धसरकारी आउटलेट को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। 

इन जिलों में स्थिति अधिक खराब 

हरियाणा के यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, कैथल, हिसार, जींद, चरखी दादरी, सिरसा व अंबाला के पेट्रोल पंपों में स्थिति अधिक खराब है। इन पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति पानीपत के डिपुओं से होती है। मगर पानीपत में ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं। पानीपत में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के डिपो बने हैं। वहीं, रेवाड़ी स्थित पेट्रोल डिपो से पेट्रोल डीजल की सुचारू रूप से सप्लाई जारी है। इस डिपो से फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक और भिवानी में सप्लाई होती है। इन क्षेत्रों से 5-10 फीसदी ही पेट्रोल पंप प्रभावित हैं। 

ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि अभी हालात इतने नहीं बिगड़े हैं। अगर बुधवार तक ट्रक ड्राइवर अपनी हड़ताल वापस नहीं लेते हैं तो हालात बिगड़ सकते हैं। वहीं, हरियाणा रोडवेज की बस सेवा प्रभावित नहीं होगी। पेट्रोल की सप्लाई के लिए रोडवेज के पास अपनी गाड़ियां हैं।

बहादुरगढ़ से आपूर्ति जारी

बहादुरगढ़ के आसौदा में स्थित एचपीसीएल प्लांट के ट्रक ऑपरेटर और चालकों ने दो दिनों तक हड़ताल की थी। धीरे-धीरे ट्रक चालक काम पर लौट आए हैं। मंगलवार को सभी तेल टैंकर मालिकों ने गाड़ी लोड करवाई और यहां से निकल गए हैं। फिलहाल पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति सुचारू है। प्रतिदिन यहां से 250 तेल टैंकर निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें