फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दिन सीएम हुड्डा से विशेष बातचीत

Wed, 15 Oct 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। कहते हैं, सूबे में माहौल अच्छा है। मैं राजनीतिक परिवार से हूं। लोगों के चेहरे के भाव और आंख मिलाने से पहचान लेता हूं।
विज्ञापन


65 से ज्यादा सभाएं कर यही देखा है। सोमवार को प्रचार बंद होने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री हुड्डा रोहतक में ही दिन भर पुराने साथियों से मिलते रहे। कहीं कुल्फी खाई तो कहीं गोल गप्पे।

बुधवार को मतदान होना है। अपने आवास पर मुख्यमंत्री हुड्डा ने अमर उजाला संवाददाता मनोज कुमार से हर पहलू पर खुलकर बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश।
विज्ञापन

कांग्रेस की जीत का दावा किया

सवाल: प्रदेश में कांग्रेस को कहां मान रहे हैं।
जवाब: अच्छा माहौल है। कांग्रेस तीसरी बार सरकार बना रही है।

सवाल: आपके दावे का आधार क्या है।
जवाब: मैं लोगों के हाव-भाव से पहचान लेता हूं, वह क्या सोच रहे हैं। पूरे प्रदेश में घूमा हूं। जनता कांग्रेस की ही सरकार चाहती है। और हां, दस साल में खूब विकास भी हुआ है।

सवाल: प्रचार में आप और आपके बेटे सांसद दीपेंद्र सिंह केअलावा हरियाणा केनेता नजर नहीं आए।
जवाब: कई नेता आए हैं। बाहर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी आए हैं। प्रदेश के नेता खुद चुनाव लड़ रहे हैं।

सर्वे में कांग्रेस की स्थिति पर ये कहा

सवाल: सर्वे में कांग्रेस को पिछड़ता हुआ दिखाया जा रहा है।
जवाब: सर्वे के कोई मायने नहीं है। ऐसा भी नहीं है, सर्वे में कांग्रेस पिछड़ रही है। कांग्रेस को कोई 47 तो कोई 39 सीट दे रहा है।

सवाल: डेरा सच्चा सौदा ने भाजपा को समर्थन दे दिया। प्रधानमंत्री से भी राजनीतिक विंग के सदस्य मिले थे।
जवाब: ऐसा नहीं है। डेरा वाले मना कर रहे हैं, बातचीत हुई है। बताया है कि वे कंडीडेट देखकर ही वोट देंगे। रही बात मिलने की, वे मुझसे भी मिलते रहते हैं।

सवाल: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोबारा जेल जाने से क्या इनेलो को सहानुभूति मिलेगी।
जवाब: चौटाला, 2005 और 2009 में भी बाहर थे। कुछ नहीं हुआ। बाकी कोर्ट का मामला है। ज्यादा नहीं बोलूंगा।
विज्ञापन

भाजपा के सीएम उम्मीदवार पर यह बोले

सवाल: भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर क्या कहेंगे।
जवाब: भाजपा में दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में पहले सीएम पद के लिए नाम घोषित किया था। यहां नहीं। दावा चाहे कोई भी करे। 90 भी हो सकते हैं।

सवाल: हजकां के बारे में क्या सोचते हैं।
जवाब: उसका वर्तमान ही नहीं है तो भविष्य के बारे में क्या कहूं। एक विधायक थी, उसने भी इस्तीफा दे दिया।

सवाल: केंद्र की मोदी सरकार के बारे में क्या कहेंगे।
जवाब: चार महीने में कुछ नहीं किया। महंगाई बढ़ी। पाकिस्तान से गोलीबारी हो रही है। चीनी सेना तक अंदर घुस गई। धान सस्ता और चावल महंगा हो गया। अच्छे दिन का नारा बदलकर कड़वी घूंट पीने का नारा देने लगे हैं। 15 अक्टूबर को जनता कड़वा घूंट पिलाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें